delhi weather Report : आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, कुछ दिन नर्म रहेंगे गर्मी के तेवर
राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। इस कड़ी में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश से और राहत मिल सकती है। इसके अगले दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक गर्मी के तेवर नरम रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 36.7 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार कम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई दिल्ली इलाके में दिन में कुछ समय के लिए बादलों ने घेरा, लेकिन कुछ समय बाद छंट गए। हवा में नमी का स्तर 36 से 90 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2022, 05:58 IST
राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।