Video: एशिया कप मैच में भिड़े भारत-श्रीलंका के दर्शक; जमकर चले लात-घूंसे, दोनों को अलग करने में छूटे पसीने
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच खत्म होने के कुछ मिनट बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के स्टैंड में फैंस आपस में भिड़ गए। 33 सेकंड लंबे वीडियो में दो फैंस को दिखाया गया है, एक ने श्रीलंका की जर्सी पहनी हुई है और दूसरा सामान्य कपड़ो में है। ये दोनों मारपीट कर रहे हैं, जबकि अन्य फैंस दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में एक महिला, जो पुलिस की वर्दी पहने हुए प्रतीत होती है, कुछ लोगों के साथ बातचीत करती हुई दिखाई देती है। कुछ सेकंड बाद श्रीलंकाई जर्सी पहने एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर हमला करता हुआ दिखाई देता है। वीडियो खत्म होने से पहले वहां मौजूद बाकी लोग किसी तरह दोनों को अलग करते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ या घटना का सही समय क्या था, लेकिन खाली सीटों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मैच खत्म के बाद हुआ था। जब भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी खेल रहे थे तो स्टेडियम ज्यादातर भरा हुआ था। किसी भी आधिकारिक सूत्र से वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। India - Sri Lanka : Fans engage in fight.#AsiaCup2023 #AsiaCup pic.twitter.com/WqxsxMmSYemdash; MrDeepak (@X_MrDeepak) September 13, 2023 मैच में क्या हुआ इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने यह मैच 41 रन से अपने नाम किया और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 13, 2023, 18:38 IST
Video: एशिया कप मैच में भिड़े भारत-श्रीलंका के दर्शक; जमकर चले लात-घूंसे, दोनों को अलग करने में छूटे पसीने #CricketNews #International #IndVsSl #AsiaCup2023 #ShineupIndia