घर में गाय नहीं पाल सकते तो पीजी में पालें : विज
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कहा कि शहरीकरण के कारण जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते, उनके लिए गांव में पीजी (पेइंग गेस्ट) खोले जाने चाहिए। लोगों को गाय रखनी चाहिए, सामाजिक और अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए, क्याेंकि आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है। विज ने सोमवार को छावनी स्थित रामबाग गोशाला में गोशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गऊओं को चारा खिलाकर गोसेवा भी की। विज ने इस अवसर पर कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गोसेवा के लिए गाय पालते थे, मगर आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार पहले घर में फूल उगाते थे, अब कांटे लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते हैं और जो पालन करती है, उसको भी माता कहा जाता है। गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है। गृह मंत्री विज ने बताया कि गोशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा है। अंबाला छावनी स्थित रामबाग गोशाला में गोशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में प्रतिभाग करते गृहमंत्
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 21, 2023, 02:35 IST
घर में गाय नहीं पाल सकते तो पीजी में पालें : विज #IfYouCan'tKeepCow #ShineupIndia