city-and-states

Ambala News: जनसंवाद में मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाने पर घमासान, राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत

अंबाला सिटी। शहर के एसए जैन कॉलेज में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाने पर घमासान मच गया। मंच पर ही भाजपा में फूट सामने आ गई। मंच पर भाजपा की पार्षद पतियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि भाजपा के पुरुष पार्षद देखते रह गए। इस पर मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने मंच पर ही इसका विरोध कर दिया और वह अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नीचे उतर गए। तभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सचदेवा को बाद में बात करने का आश्वासन देकर चुप कराया। वहीं, पगड़ी घमासान को लेकर सचदेवा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री को शिकायत भी कर दी है। सचदेवा ने कहा कि पार्टी संगठन ही तय करें कि यह मुख्यमंत्री का सम्मान या अपमान। इस अनुशासनहीनता का जिम्मेदार कौन है। वहीं, सचदेवा के आरोप के बाद पार्टी में फूट सामने आ गई है।मंच से मौके पर बदला कार्यक्रममनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम से पहले विधायक निवास पर संगठन की बैठक हुई थी कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा के पुरुष पार्षद पगड़ी पहनाएंगे और महिला पार्षद तलवार भेंट कर सम्मानित करेंगी, लेकिन जब मंच से मुख्यमंत्री को सम्मानित करने की घोषणा हुई तो भाजपा महिला पार्षदों के पतियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित कर दिया और भाजपा के पुरुष पार्षद खड़े रह गए। यह मुख्यमंत्री का अपमान है और पुरुष भाजपा पार्षदों की अनदेखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी और उन्होंने उनकी बात भी सुनी। मुख्यमंत्री ने उनकी सीसीटीवी मांग को भी माना। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 से 25 करोड़ जो लगेंगे वह देंगे।भाजपा संगठन को भेजी शिकायतमनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री को शिकायत भी कर दी है कि इस अनुशासनहीनता पर कार्यवाही की जाए, इसका जिम्मेदार कौन है। सचदेवा ने यह भी कहा कि वह पार्टी से शहर विधानसभा को लेकर सीट मांगेंगे। अगर पार्टी टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे और अगर पार्टी टिकट नहीं देती तो भी वह पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2023, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: जनसंवाद में मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाने पर घमासान, राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत #ClashOverChiefMinisterWearingTurbanInJanSamvad #ComplaintToNationalPresident #ShineupIndia